संरक्षक की कलम से आदरणीय अभिभावकगण
सादर नमस्कार ।
आप सभी को विदित ही है कि एक समय था जब अपने क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाते थे क्योकि उन्हें यहाँ वे सुविधाएं नही मिलती थी जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ परिणाम के लिए आवश्यक थी, फिर हमने यह निश्चय किया कि हम बच्चों को सारी सुविधाए देंगे तो उनको बाहर नही जाना पडेगा इसलिए हमने उच्च प्राथमिक विद्यालय की बागडोर संभाली और कुछ समय मे ही माध्यमिक कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया।
हालांकि तब भी 11वीं और 12वींकक्षा की पढ़ाई के लिए बच्चों को अन्यत्र जाना पड़ रहा था,इसलिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए कला वर्ग के साथ विज्ञान वर्ग की शुरुआत भी 7 वर्ष पहले कर दी थी,तब से लेकर अब तक इस विद्यालय ने प्रतिवर्ष बोर्ड क्लास में राज्य और जिला स्तर पर कई मेरिट देकर अपनी सर्वश्रेष्ठता को साबित किया है।
फिर देखने में आया कि अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना चाहते थे तो आपकी सुविधा के लिए 2 वर्ष पूर्व हमने अंग्रेजी माध्यम का भी शंखनाद कर दिया जिसके अंतर्गत वर्तमान में उच्च प्राथमिक तक कक्षाएं संचालित है और भविष्य में उच्च माध्यमिक तक इसे क्रमोन्नत करेंगे।
वर्तमान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर,भव्य विद्यालय भवन में सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी के मार्गदर्शन में आपके नौनिहाल नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है और साथ ही
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बच्चो की पढ़ाई के लिए जितनी भी सुविधाए,भौतिक संसाधन या मानवीय संसाधन की आवश्यकता होगी हम उपलब्ध करवाएंगे ताकि विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे सकें।
आपका अपना
नरेश चौधरी