Director’s Desk

Director’s Desk

प्रिय आत्मजन ।

नव सत्र की दहलीज पर आप लोगों से मुखातिब होते हुए परम हर्ष हो रहा है कि चाणक्य शिक्षण समिति ने पावली व आसपास के बालक - बालिकाओं को जीवन की समग्र ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने के लक्ष्य प्राप्ति को ही अपना ध्येय मानकर शिक्षा के क्षेत्र में अपने कदम रखे हैं।
इस शिक्षा रूपी उद्यान में आपके जीवन की सुकुमार कलियों को अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति एवं खुशहाली का पाठ पढ़कर उन्हें हर क्षेत्र में अपनी कुशलता प्रदर्शित करने योग्य बनाने के लिए चाणक्य विद्यापीठ कृत संकल्पित है। देशकाल के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य परिवर्तित होते रहते हैं। समय के इसी बदलाव को दृष्टिगत रखते हुए बालक बालिकाओं के लिए ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जो उन्हें सत्यनिष्ठ, परिश्रमी, राष्ट्रप्रेमी, चरित्रवान व कर्तव्यनिष्ठ बना सके ।
विशेष परिस्थितियों व उचित मार्गदर्शन के अभाव में विद्यार्थी के शिक्षण स्तर की जो गति अवरुद्ध हो जाती हैं, उसे उत्कृष्ट अध्यापन व्यवस्था,सतत् परिश्रम व उचित मार्गदर्शन के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर करना ही हमारा ध्येय है।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग से चाणक्य विद्यापीठ आने वाले कल की एक शानदार तस्वीर होगा ।
इस पवित्र उद्देश्य की संप्राप्ति हेतु आपका सहयोग अपेक्षित है ।

आपके साथ का आभार...
आपके आगमन का इंतजार.....
आपका अपना
हरीश पटेल